Sirsa : रेलवे स्टेशन की दीवार गिरने से 2 महिलाएं घायल,किसी के इंतजार में बैठी थीं दोनों

Edited By Isha, Updated: 17 Dec, 2024 11:26 AM

sirsa 2 women injured due to collapse of railway station wal

रेलवे स्टेशन की दीवार गिरने से महिलाएं घायल हो गईं। यातायात पुलिस और दुर्गा शक्ति की टीम को घायल महिलाओं को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। महिलाओं को काफी चोटें आई हैं।

कालांवाली: रेलवे स्टेशन की दीवार गिरने से महिलाएं घायल हो गईं। यातायात पुलिस और दुर्गा शक्ति की टीम को घायल महिलाओं को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। महिलाओं को काफी चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार, साेमवार को कालांवाली रेलवे स्टेशन के पीछे एक दीवार गिर गई। महिलाएं किसी के इंतजार में बैठी थीं। इस पर तुरंत आसपास के लोगों ने पुलिस को फोन किया। यातायात प्रभारी ने दुर्गा शक्ति को कॉल करके उनसे मदद बुलाई।

दुर्गा शक्ति की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद घायल महिलाओं को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति टोल फ्री नंबर पर कॉल करके कानूनी सहायता प्राप्त कर सकता है। उनकी समस्या का जल्द से जल्द निपटारा किया जाएगा और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!