दुकानदार का अपहरण कर मारपीट, तीन पर केस दर्ज

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 14 May, 2026 09:31 PM

shopkeeper kidnaped and beaten by miscreants

मानेसर बस स्टैंड पर हुक्का स्टोर के संचालक का अपहरण कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज कर लिया और कार्रवाई शुरु कर दी।

गुड़गांव, (ब्‍यूरो): मानेसर बस स्टैंड पर हुक्का स्टोर के संचालक का अपहरण कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज कर लिया और कार्रवाई शुरु कर दी।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस को दी शिकायत में हुक्का स्टोर संचालक अंकित ने बताया कि 10 मई की शाम करीब 5:30 बजे वह अपनी दुकान पर था। तभी दीपक और जितेंद्र दुकान पर आए और बात करने के बहाने बाहर खड़ी काले रंग की स्कॉर्पियो में बैठने को कहा। जोनी गाड़ी चला रहा था। अंकित के पूछने पर आरोपियों ने चुप रहने को कहा और फोन निकालने पर मोबाइल छीनकर बाहर फेंक दिया। इसके बाद उसे गन प्वाइंट पर लेकर गोली मारने की धमकी दी गई। तीनों ने गाड़ी रोककर मारपीट की और जान से मारने के लिए नैनवाल गांव की तरफ ले गए। वहां किसी दोस्त के ऑफिस या फार्म पर ले जाकर बुरी तरह पीटा। अंकित का आरोप है कि रास्ते में आरोपियों ने गले से सोने की चेन, हाथ से अंगूठी और गाड़ी की चाबी भी छीन ली। मारपीट के दौरान वह बेहोश हो गया। जब वह होश में आया तो वहां तीन अज्ञात लोग मौजूद थे। जिन्होंने उसे पानी पिलाया और दोस्त को फोन कराया। सूचना पर डॉ. पूरन और विजेंद्र मौके पर पहुंचे और अंकित को प्रकाश हॉस्पिटल मानेसर में भर्ती कराया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुुर कर दी।

 

मामले में जांच अधिकारी एएसआई मुकेश ने कहा कि घटनास्थल का मुआयना और सीसीटीवी फुटेज चेक करने बाद अब तक की जांच में फोन, चेन, अंगूठी छीनने और हथियार दिखाने के तथ्य सामने नहीं आए हैं। फिलहाल धारा 115(2), 126, 127(2), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!