आज परिणय सूत्र में बंधेंगी शाहबाद की हॉकी की रानी, हिंदू रीति-रिवाज से होगा शादी समारोह

Edited By Isha, Updated: 02 Nov, 2025 11:25 AM

shahabad s hockey queen will tie the knot today

भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रानी रामपाल दो नवंबर को चार्टर्ड अकाउंटेंट पंकज कुमार के साथ परिणय सूत्र में बंधेगी। कुरुक्षेत्र में एक मैरिज पैलेस में हिंदू रीति-रिवाज से उनकी शादी का समारोह होगा।

कुरुक्षेत्र: भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रानी रामपाल दो नवंबर को चार्टर्ड अकाउंटेंट पंकज कुमार के साथ परिणय सूत्र में बंधेगी। कुरुक्षेत्र में एक मैरिज पैलेस में हिंदू रीति-रिवाज से उनकी शादी का समारोह होगा। शादी में परिवार के साथ कई रस्में रानी रामपाल के कोच रहे बलदेव सिंह भी निभाएंगे। शनिवार को मंडा हुआ। वहीं रात को महिला संगीत की रस्म हुई। साथ ही परिवार की तरफ से अन्य रस्में पूरी की गई।

शाहाबाद के मॉडल टाउन में कुछ दिनों से रानी रामपाल के घर शादी की तैयारियां चल रही थीं। लेकिन, शादी को लेकर ज्यादा शोर शराबा नहीं किया जा रहा। दरअसल उनके पिता रामपाल इन दिनों बीमार चल रहे हैं। हालांकि शादी को लेकर सीएम से लेकर पीएम तक को निमंत्रण भेजा गया है। सीएम नायाब सैनी शामिल हो सकते हैं। लेकिन इस संबंध में अभी सीएम दौरा सार्वजनिक नहीं किया है। पिपली के पाल प्लाजा पैलेस में दिन में शादी समारोह होगा। बता दें कि रानी रामपाल छोटी उम्र में ही इंडियन हॉकी टीम का हिस्सा बन गई थी। वे टीम की कप्तान भी रही।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!