जमीनी हकीकत भांप नहीं पाए शाह और खट्टर; ‘मरी हुई चुहिया’ ले डूबी!

Edited By Isha, Updated: 25 Oct, 2019 10:18 AM

shah and khattar could not foresee the ground reality

ऐसा लग रहा है कि भाजपा हरियाणा में पूरी तरह से अति आत्मविश्वास में डूबी हुई थी।  पार्टी के रणनीतिकारों को लगता था कि वह हरियाणा जैसे राज्य जहां बड़ी संख्या में लोग सेना

नई दिल्ली/चंडीगढ़ (एजैंसियां, ब्यूरो): ऐसा लग रहा है कि भाजपा हरियाणा में पूरी तरह से अति आत्मविश्वास में डूबी हुई थी। पार्टी के रणनीतिकारों को लगता था कि वह हरियाणा जैसे राज्य जहां बड़ी संख्या में लोग सेना और सुरक्षा बलों में हैं, में अनुच्छेद 370 और राष्ट्रवाद के मुद्दे पर एकतरफा तौर पर लड़ाई जीत जाएगी लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही थी जिसे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और मनोहर लाल खट्टर भांप नहीं पाए। वहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि खोदा पहाड़ निकली चुहिया, वह भी मरी हुई।

यह कटाक्ष उन्होंने सोनिया गांधी के हाथों में कांग्रेस की कमान सौंपने को लेकर किया था। खट्टर के इस बयान को लेकर कांग्रेस ने खूब विरोध जताया था। चुनाव में सोनिया गांधी द्वारा ऐन चुनाव के वक्त प्रदेश संगठन में किया गया बदलाव खट्टर के लिए नुक्सानदायक साबित हुआ और कहा जा रहा है कि मरी हुई चुहिया खट्टर को ले डूबी। 

हार के बाद बराला ने दिया पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा
चंडीगढ़ (ब्यूरो): टोहाना से हार के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने पार्टी हाईकमान को इस्तीफे की पेशकश की है। 
उनका इस्तीफा स्वीकार होने की पुष्टि समाचार लिखे जाने तक नहीं हुई थी। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार हरियाणा में पार्टी की हुई दयनीय हालत के चलते राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बराला की काफी ङ्क्षखचाई की और पार्टी इसके लिए उन्होंने कहीं न कहीं बराला को दोषी भी ठहराया जिसके पश्चात प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने अपना इस्तीफा हाईकमान को सौंपने की पेशकश की।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!