गृहमंत्री अमित शाह से मिले पूर्व CM बिप्लब देब, कई अहम मुद्दों पर हुई बातचीत

Edited By Harman, Updated: 13 Jun, 2026 11:47 AM

former cm biplab deb met home minister amit shah

पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ नेता एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ नेता एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।
PunjabKesari

राज्यसभा के सदस्य बिप्लब कुमार देब ने मुलाकात के दौरान अमित शाह जी को पुष्पगुच्छ भेंट किया तथा विभिन्न समसामयिक और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। पश्चिम बंगाल के अलावा दोनों नेताओं ने देश की मौजूदा परिस्थितियों पर भी विस्तार से चर्चा की। पश्चिम बंगाल में मचे राजनीतिक उथल-पुथल की दृष्टि से इस मुलाकात को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राज्य में भाजपा संगठन को मजबूत करने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों के संदर्भ में भी इस बैठक को अहम माना जा रहा है।

ज्ञात हो कि भाजपा के कुशल रणनीतिकारों में अपना विशेष महत्व रखने वाले बिप्लब देब पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के चुनाव सहप्रभारी थे और इस भूमिका में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इससे पहले हरियाणा में भी चुनाव प्रभारी के रूप में वह अपना सांगठनिक और रणनीतिक कौशल दिखा चुके हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!