कुरुक्षेत्र में मनाई गई गीता जयंती, 18 हजार बच्चों ने किया गीता के मंत्रों का जाप

Edited By Deepak Kumar, Updated: 11 Dec, 2024 12:24 PM

school children recited gita on gita jayanti celebration in kurukshetra

कुरुक्षेत्र में आज गीता जयंती मनाई जा रही है। इस अवसर पर सुबह 11 बजे कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में वैश्विक गीता पाठ किया गया। इस पाठ में 18 हजार बच्चे गीता के मंत्रों का जाप किया।

हरियाणा डेस्कः कुरुक्षेत्र में आज गीता जयंती मनाई जा रही है। इस अवसर पर सुबह 11 बजे कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में वैश्विक गीता पाठ किया गया। इस पाठ में 18 हजार बच्चे गीता के मंत्रों का जाप किया, जबकि ऑनलाइन माध्यम से दुनियाभर से 1.5 करोड़ लोग वैश्विक गीता पाठ से जुड़े।

सीएम सैनी रहे मौजूद

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का यह वैश्विक गीता पाठ बांग्लादेश में हिंदुओं और मंदिरों की सुरक्षा को समर्पित है। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, शिवराज सिंह चौहान, तंजानिया के मंत्री पिंडी हजारा छत्र मुख्य रूप से मौजूद हैं। इस वैश्विक गीता पाठ के साथ हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के साथ- साथ देश के अन्य राज्यों और विदेशों के कई लोग ऑनलाइन प्रणाली के साथ जुड़े।

5:30 बजे में दीपदान

गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने बताया कि वैश्विक गीता पाठ में कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में विभिन्न स्कूलों के 18 हजार विद्यार्थी भी मौके पर जुड़े। शाम 5 बजे सन्नहित सरोवर पर दीपोत्सव कार्यक्रम, 5:30 बजे पुरुषोत्तमपुरा बाग में दीपदान और महाआरती कार्यक्रम, 6:30 बजे पुरुषोत्तमपुरा बाग में प्रसिद्ध कलाकार मीनाक्षी शेषाद्री द्वारा कृष्ण लीला डांस ड्रामा सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगें। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!