Savitri Jindal ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में रचा इतिहास, चौथी निर्दलीय महिला विधायक बनी

Edited By Isha, Updated: 12 Oct, 2024 05:50 PM

savitri jindal created history in haryana assembly elections

हाल ही में  15वीं  हरियाणा विधानसभा के गठन के लिए सम्पन्न हुए प्रदेश के 14 वें आम चुनाव  के नतीजों में जहाँ प्रदेश में गत 10 वर्ष से  सत्तासीन भाजपा ने  इस बार अप्रत्याशित  48 सीटें जीत सबको हैरान

चंडीगढ़(चंद्र शेखर धरणी ): हाल ही में  15वीं  हरियाणा विधानसभा के गठन के लिए सम्पन्न हुए प्रदेश के 14 वें आम चुनाव  के नतीजों में जहाँ प्रदेश में गत 10 वर्ष से  सत्तासीन भाजपा ने  इस बार अप्रत्याशित  48 सीटें जीत सबको हैरान करते हुए स्वयं अपने दम पर  90 सदस्यी  राज्य  विधानसभा में स्पष्ट बहुमत हासिल किया है, वहीं  कांग्रेस को  37 सीटें प्राप्त हुई हैं.  इनेलो को 2 सीटें एवं  3 निर्दलीय विधायक जीते हैं। बहरहाल, तीनो निर्दलीय विधायकों ने  प्रदेश में बनने वाली भाजपा सरकार को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है जिससे नए विधानसभा सदन  में उसकी संख्या बढ़कर 48 से बढ़कर  51 हो गई है। 

इसी बीच पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के एडवोकेट हेमंत कुमार एवं राजनीतिक विश्लेषक हेमंत कुमार (9416887788)  ने  बताया कि 58 वर्ष पूर्व   चूँकि 1  नवम्बर 1966 को तत्कालीन संयुक्त  पंजाब से अलग कर  बनाये गये।  हरियाणा प्रदेश  की पहली विधानसभा के सदन को   वर्ष 1962  आम चुनाव के बाद  गठित  पंजाब विधानसभा में  हरियाणा क्षेत्र  के अंतर्गत पड़ने वाले विधानसभा हलकों में से   निर्वाचित विधायकों को शामिल करके ही  बनाया गया था।  अत: हरियाणा के पहले विधानसभा आम  चुनाव वर्ष 1966 में नहीं बल्कि उसके अगले वर्ष    फरवरी,1967 में कराए गए  जिनसे हरियाणा प्रदेश की दूसरी विधानसभा गठित हुई. आगे इसी प्रकार ऐसा सिलसिला ही चलता रहा एवं इसलिए इस बार 15 वीं हरियाणा विधानसभा के लिए 15वें नहीं बल्कि  14वें आम चुनाव हुए हैं।

 

बहरहाल, हेमंत ने आज तक हुए हरियाणा के सभी  14 विधानसभा आम चुनावो के आधिकारिक आंकड़ों का अध्ययन कर   बताया कि ताज़ा विधानसभा आम चुनाव में हिसार वि.स. सीट से निर्दलीय   के तौर निर्वाचित हुई सावित्री जिंदल हरियाणा विधानसभा के इतिहास में चौथी निर्दलीय महिला विधायक बनी  है। इससे पूर्व वर्ष 1982 में हरियाणा वि.स. आम चुनाव में बल्लभगढ़ हलके से शारदा रानी, वर्ष 1987 आम चुनाव में झज्जर सीट  से कुमारी मेधवी और वर्ष 2005 वि.स. चुनाव में बावल हलके से शकुंतला भगवाड़ीया ही निर्दलीय महिला विधायक रही हैं।

उन्होंने आगे बताया कि वर्ष  1967 और वर्ष 1982  में हुए   हरियाणा विधानसभा के आम चुनावों में सर्वाधिक 16-16 निर्दलीय विधायक विजयी हुए थे जबकि वर्ष 1968 चुनावों में केवल 6 निर्दलीय विधायक जीत कर प्रदेश  विधानसभा पहुंचे थे.  वर्ष 1972 और 2000 विधानसभा आम चुनावों में 11-11  निर्दलीय विधायक चुने गए जबकि वर्ष 1977, 1987, 2009 और 2019 के विधानसभा आम  चुनावों में 7-7 निर्दलीय विधायक निर्वाचित  हुए . वर्ष 1991 और 2014 के चुनावों में 5-5 निर्दलीय विधायक सदन में पहुंचे हालांकि वर्ष 1996 और 2005 के विधानसभा चुनावों में 10-10 निर्दलीय विधायक बने. इस प्रकार अबकी बार वर्ष 2024 में प्रदेश के 58 वर्ष के इतिहास में सबसे कम 3 निर्दलीय विधायक निर्वाचित हुए हैं जिसमें हिसार हलके  से सावित्री जिंदल के अलावा  गन्नौर सीट  से देवेन्द्र कादयान और बहादुरगढ़ हलके  से राजेश जून शामिल हैं। 

हेमंत ने  यह भी बताया कि वर्ष 1982, 2009 और 2019 हरियाणा विधानसभा आम चुनावों  में प्रदेश में  नई सरकार के गठन में  निर्दलीय विधायकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. उन्होंने  बताया कि हालांकि निर्दलीय के रूप में चुनाव जीतकर विधायक बना व्यक्ति प्रदेश में बनी सरकार को बाहर से  समर्थन दे सकता है परन्तु अगर वह औपचारिक रूप से  सत्तारूढ़  राजनीतिक पार्टी या फिर सदन  में किसी  विपक्षी पार्टी  में भी शामिल हो जाता है, तो दल बदल विरोधी कानून में उस निर्दलीय विधायक की  विधानसभा सदस्यता समाप्त हो सकती  है जैसे आज से बीस वर्ष पूर्व  जून, 2004 में हरियाणा के 4 तत्कालीन  निर्दलियों विधायकों- भीम सेन मेहता, जय प्रकाश गुप्ता, राजिंदर बिसला और देव राज दीवान  के कथित रूप से कांग्रेस पार्टी  में शामिल होने के कारण उन्हें तत्कालीन स्पीकर सतबीर कादयान द्वाव्रा तत्कालीन  विधानसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया था जिसे बाद में सुप्रीम कोर्ट ने भी वर्ष 2006 में सही ठहराया था।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!