इनेलो से BJP में शामिल हुए सतीश नांदल को भाजपा में मिली बड़ी ज़िम्मेदारी, बनाए गए प्रदेश उपाध्यक्ष

Edited By Manisha rana, Updated: 04 Jan, 2024 02:53 PM

satish nandal who joined bjp from inld got a big responsibility in bjp

इनेलो पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हुए सतीश नांदल को भाजपा संगठन में बड़ी जिम्मेवारी मिली है सतीश नांदल को पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर की जगह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

बहादुरगढ़ (प्रवीण धनखड़) : इनेलो पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हुए सतीश नांदल को भाजपा संगठन में बड़ी जिम्मेवारी मिली है सतीश नांदल को पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर की जगह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है, जाट  बाहुतुल्य इलाका रोहतक में सतीश दंडल को बड़ी जिम्मेवारी मिलना भाजपा द्वारा जाट वोटरों को साधना बताया जा रहा है। सतीश नांदल ने संगठन को लेकर बदलाव के बाद हर जिम्मेवारी निभाने की बात कही है।

PunjabKesari

भारतीय जनता पार्टी ने ठीक लोकसभा चुनाव से पहले संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए इनेलो से 2019 में भाजपा में शामिल हुए सतीश नांदल को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है जाट बाहुतुल्य क्षेत्र में जाट नेता को बड़ी जिम्मेवारी मिलना ऐसा माना जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले जाट वोटरों को साधना चाहती है। यही नहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ में सतीश नंदन को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा हर तरफ से मजबूत होने के बाद अब रोहतक में हर हाल में मजबूत होना चाहती है और भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ को तोड़ना चाहती है। हाल ही के दिनों में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के विधानसभा क्षेत्र गढ़ी सांपला किलोई से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए थे।

सतीश नांदल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी 36 बिरादरी की पार्टी है, इसलिए यहां गढ़ किसी का नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि संगठन में बदलाव कर जो उन्हें जिम्मेवारी दी गई है। इसके लिए वह पार्टी के बड़े नेताओं का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता का मान सम्मान किया जाएगा और सबको साथ लेकर चला जाएगा। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा में पैर जमाए बैठे हुए हैं, जबकि कांग्रेस मां-बेटा और प्रदेश में पिता-पुत्र की पार्टी बनकर रह गई है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज तक दूसरे कार्यकर्ता को उभरने नहीं दिया है जबकि भारतीय जनता पार्टी में हर छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं को मौका मिलता है।


(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!