दिल्ली में किसानों के हंगामे पर बोले संजय- वे नेता कहां है जो ट्रैक्टर मार्च की जिम्मेदारी उठा रहे थ

Edited By vinod kumar, Updated: 26 Jan, 2021 04:09 PM

sanjat said delhi s visuals hurt the dignity of democracy

करनाल से भाजपा के सांसद संजय भाटिया ने दिल्ली में हुए बवाल की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि संविधान की मान्यता के पर्व पर देश की राजधानी के दृश्य लोकतंत्र की गरिमा को चोट पहुंचाने वाले हैं। याद रखिए देश का सम्मान है तो आप हैं। हिंसा...

चंडीगढ़ (धरणी): करनाल से भाजपा के सांसद संजय भाटिया ने दिल्ली में हुए बवाल की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि संविधान की मान्यता के पर्व पर देश की राजधानी के दृश्य लोकतंत्र की गरिमा को चोट पहुंचाने वाले हैं। याद रखिए देश का सम्मान है तो आप हैं। हिंसा लोकतंत्र की जड़ों में दीमक के समान है। जो लोग मर्यादा के बाहर जा रहे हैं वे अपने आंदोलन व अपनी मांग की वैधता व संघर्ष को खत्म कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब वह नेता कहां है जो इस ट्रैक्टर मार्च की जिम्मेदारी उठा रहे थे। 

संजय भाटिया ने कहा कि ट्रैक्टर मार्च का रूट भी गायब, जिम्मेदारी लेने वाले, किसान संगठनों के नेता भी गायब, कौन कर रहा है किसानों के नाम हिंसा, जिम्मेवार कौन है। कानूनों में सुधार की गारंटी व डेढ़ साल तक रोकने के बाद भी गणतंत्र दिवस पर अपनी ही राजधानी को कौन दहला रहा है और किस मकसद से। उन्होंने कहा कि लाल किला देश के सम्मान का प्रतीक है और इस पर देश के प्रधानमंत्री को ही झंडा फहराने का अधिकार है। आज तिरंगे के अतिरिक्त धार्मिक झंडा फहराने की घटना देश के हर नागरिक को शर्मिन्दा करने वाली है।

पुलिस की शर्तें भी तोड़ी, खुद के तय किए कायदे भी धरे रह गए
उन्होंने कहा कि पुलिस ने शर्तों के साथ किसानों को ट्रैक्टर परेड निकालने की इजाजत दी थी। किसानों ने खुद भी कुछ नियम तय किए थे, लेकिन ट्रैक्टर मार्च आगे बढ़ा तो प्रदर्शनकारियों ने सभी नियम-कायदे ताक पर रख दिए गए। गौरतलब है कि सीमाओं पर जमे किसानों ने आज ट्रैक्टर रैली निकाली। इस दौरान पुलिस और किसानों के बीच जमकर झड़प हुई। कई प्रदर्शनकारी किसान जगह-जगह बैरिकेडिंग तोड़ते हुए दिल्ली के अंदर घुस गए और तोडफ़ोड़ की। प्रदर्शनकारियों के हंगामे और पुलिस को दौड़ाने पर किसान नेताओं ने भी पल्ला झाड़ लिया है। भारतीय किसान यूनियन के राकेश टिकैत ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। सवाल यही है कि पिछले दो महीने से शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे किसानों को आखिर किसने भड़काया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!