इंद्री में रास्ते पर अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों ने किया हंगामा, 11 नामजद सहित 25 अन्य पर मामला दर्ज

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 12 Jan, 2026 08:41 PM

illegal encroachment on a road in indri leads to attack by villagers case regis

इंद्री के नजदीक मुरादगढ़ रोड पर सार्वजनिक रास्ता रोकने के मामले ने गंभीर रूप

 इंद्री (मेनपाल कश्यप) : इंद्री के नजदीक मुरादगढ़ रोड पर सार्वजनिक रास्ता रोकने के मामले ने रविवार को गंभीर रूप ले लिया। इंदरगढ़ गांव के कुछ शरारती तत्वों द्वारा सार्वजनिक रास्ते पर पिलर लगाकर तारबंदी कर अवैध कब्जा करने की कोशिश की गई थी  जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा हो गई और काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए थे। 

इस दौरान रास्ता बंद होने से आमजन और जमीन मालिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा यह रास्ता शमशान घाट सहित व अन्य गांव को भी जोड़ता है। जमीन मालिक जयकुमार व अन्य ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने जबरन रास्ते पर कब्जा करने का प्रयास किया तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकियां भी दीं।

सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा  गया था और हालात पर काबू पाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी विपिन कुमार ने कड़ी कार्रवाई करते हुए मनीष, पंकज, अनूप, प्रवीन, साहिल, वेद, सुमित, रघबीर, राजेश, मैसी, विपिन व संदीप सहित 11 लोगों को नामजद किया है, जबकि 25 अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। 

थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि सार्वजनिक रास्ते पर अवैध कब्जा करने और जान से मारने की धमकी देने व अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने पहले समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी नहीं माने। उन्होंने स्पष्ट किया कि जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी और कानून व्यवस्था भंग करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!