सांपला नगरपालिका चुनाव: ईवीएम रवाना, कल15,624 मतदाता चुनेंगे नई नगरपालिका सरकार

Edited By Harman, Updated: 09 May, 2026 05:41 PM

sampla municipal election evms dispatched 15 624 voters

सांपला नगरपालिका चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नगरपालिका की नई सरकार चुनने के लिए ईवीएम मशीनों को कड़ी सुरक्षा के बीच पोलिंग बूथों के लिए रवाना कर दिया गया। चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाने के...

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : सांपला नगरपालिका चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नगरपालिका की नई सरकार चुनने के लिए ईवीएम मशीनों को कड़ी सुरक्षा के बीच पोलिंग बूथों के लिए रवाना कर दिया गया। चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।

16 बूथों पर होगा मतदान, चेयरमैन पद के लिए 10 प्रत्याशी  मैदान में

सांपला नगरपालिका चुनाव में इस बार कुल 15,624 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के लिए कुल 16 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जहां सुरक्षा व्यवस्था के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। चुनाव मैदान में चेयरमैन पद के लिए 10 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जबकि पार्षद पद के लिए 44 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। चुनाव को लेकर प्रत्याशियों और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। ईवीएम रवाना होने के दौरान उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सचिन गुप्ता ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न करवाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने मतदान ड्यूटी में लगे कर्मचारियों से जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ कार्य करने को कहा।

डीसी सचिन गुप्ता ने सांपला की जनता से लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक मतदान लोकतंत्र को मजबूत करता है, इसलिए सभी मतदाता बिना किसी भय और प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करें। इसके साथ ही उन्होंने सभी प्रत्याशियों से भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल में चुनाव लड़ने की अपील करते हुए कहा कि चुनाव लोकतंत्र का उत्सव है और इसे शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाना सभी की जिम्मेदारी है। प्रशासन की ओर से 13 मई को होने वाली मतगणना की तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं। मतगणना सांपला तहसील परिसर में करवाई जाएगी, जहां सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जा चुके हैं। चुनाव परिणामों को लेकर प्रत्याशियों और समर्थकों की नजरें अब मतदान दिवस और मतगणना पर टिकी हुई हैं।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!