खुशखबरी! दिवाली पर सरकार ने निगम-पालिका- परिषद के पदाधिकारियों का बढ़ाया वेतन, अब मिलेगा इतना...

Edited By Saurabh Pal, Updated: 16 Nov, 2023 08:43 AM

salaries of city government officials increased

हरियाणा की मनोहर सरकार ने प्रदेश के शहर की छोटी सरकारों के निर्वाचित पदाधिकारियों को राहत दी है। सरकार ने नगर निगम, पालिका और परिषदों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों  का वेतन बढ़ाने का ऐलान किया है...

चंडीगढ़ः हरियाणा की मनोहर सरकार ने प्रदेश के शहर की छोटी सरकारों के निर्वाचित पदाधिकारियों के लिए बड़ी राहत दी है। सरकार ने नगर निगम, पालिका और परिषदों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों  का वेतन बढ़ाने का ऐलान किया है। बढ़ा हुआ वेतन शहर की सरकार के पदाधिकारियों को एक अक्टूबर मिलेगा। इसे लेकर सरकार ने प्रदेश के सभी निगम अधिकारियों को पत्राचार किया है। इसमें मानदेय देने के लिए निकाय फंडों का ही इस्तेमाल किया जाएगा।

दिवाली पर नगर निगम, नगर परिषद, नगर पालिका के पदाधिकारियों को सरकार ने ये सौगात दी है। सबसे ज्यादा मानदेय 9500 रुपये मेयर का बढ़ाया है। इसके बाद सीनियर डिप्टी मेयर का 8500 रुपये और तीसरे नंबर पर डिप्टी मेयर का 7000 रुपये बढ़ाया गया है। पार्षदों के मानदेय में भी 4500 रुपये का इजाफा किया है। परिषद में अध्यक्ष का मानदेय 7500 बढ़ाया है जबकि उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का मानदेय 4500 बढ़ाया है। वहीं, पालिका में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों सभी का मानदेय 3500 बढ़ाया है।

              पद                                                          वर्तमान वेतन            बढ़ा हुआ वेतन

नगर निगम

मेयर 20500 30,000
सिनियर डिप्टी मेयर 16500 25000
पार्षद 10500 15000

 नगर परिषद 
 

अध्यक्ष 10500 18000
उपाध्यक्ष 7500 12000
सदस्य 7500 12000

नगर पालिका
 

अध्यक्ष 6500 10000
उपाध्यक्ष 4500 8000
सदस्य 4500 8000


(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!