बारिश बनी काल: वर्षा से मकान की छत गिरी, बाल बाल बचा परिवार... महिला हुई घायल

Edited By Isha, Updated: 24 Jun, 2025 03:23 PM

roof of the house collapsed due to rain

हरियाणा के यमुनानगर में बारिश के दौरान अचानक एक छत परिवार पर गिरी, जिससे एक महिला बुरी तरह घायल हो गई। जबकि परिवार के बाकी लोग बाल बाल बच गए । यमुनानगर के सोंधी मोहल्ला चु

यमुनानगर( सुरेंद्र मेहता):  हरियाणा के यमुनानगर में बारिश के दौरान अचानक एक छत परिवार पर गिरी, जिससे एक महिला बुरी तरह घायल हो गई। जबकि परिवार के बाकी लोग बाल बाल बच गए । यमुनानगर के सोंधी मोहल्ला चुना भट्टी इलाके में रणबीर सिंह अपनी पत्नी वीना एवं बच्चों के साथ रह रहा है। इस बीपीएल परिवार के पास पक्की छत भी नहीं है, जो छत वह वर्षा की भेंट चढ़ गई।

 गनीमत यह रही की पत्नी वीना के अलावा किसी और को चोट नहीं लगी। रणवीर सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी को काफी चोट आई है और उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वहीं अस्पताल में दाखिल वीना और उनकी बेटी ने बताया कि वह अपने घर में सो रहे थे जब अचानक छत उनके ऊपर आ गिरी और उसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है।
 
इस बीपीएल परिवार के पास एक कच्ची छत थी वह भी गिर गई। अब परिवार के लोग पड़ोस में किसी के घर में शरण लेने को मजबूर हैं। परिजनों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!