Edited By Isha, Updated: 01 Jun, 2025 04:35 PM

भारतीय कुश्ती संघ(डब्ल्यूएफआई) ने कागजात में हेराफेरी करने पर रोहतक के पहलवान राहुल को नोटिस जारी किया है। साथ ही पहलवान को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।
सोनीपत: भारतीय कुश्ती संघ(डब्ल्यूएफआई) ने कागजात में हेराफेरी करने पर रोहतक के पहलवान राहुल को नोटिस जारी किया है। साथ ही पहलवान को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।
भारतीय कुश्ती संघ ने नोटिस में लिखा है कि पहलवान के कागजात में गड़बड़ी है। यह भारतीय कुश्ती संघ की आचार संहिता का उल्लंघन है। पत्र के अनुसार पहलवान ने वर्ष 2013 में अपने आधार कार्ड में जन्मतिथि 17 अक्तूबर, 1999 दर्शाई थी। बाद में वर्ष 2016 में आधार कार्ड को दोबारा अपडेट कर जन्मतिथि 17 अक्तूबर, 2001 दर्शाई गई है। इसके अलावा पहलवान के आवासीय राज्य में भी कई बार बदलाव किया गया है।
गलत जानकारी देने के बाद कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का आरोप है। संघ का कहना है कि जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो