रोहतक में सनसनी...हाईवे किनारे संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव, दोनों हाथ गायब

Edited By Harman, Updated: 14 May, 2026 05:05 PM

rohtak woman s body found under suspicious circumstances along highway

हरियाणा के रोहतक जिले में एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम और पहचान के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया गया है। वहीं शव की...

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : हरियाणा के रोहतक जिले में एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम और पहचान के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया गया है। वहीं शव की हालत देखकर पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो सकेगा।

दोनों हाथ शरीर से गायब

मिली जानकारी के अनुसार, महिला का शव कलानौर क्षेत्र में गांव खैरड़ी के पास 152-डी हाईवे किनारे झाड़ियों में पड़ा हुआ मिला है। शव पूरी तरह सड़ चुका था और चेहरा काला पड़ जाने के कारण पहचान में नहीं आ रहा है। मृतका का ऊपरी हिस्सा नग्न अवस्था में और दोनों हाथ शरीर से गायब थे। आशंका जताई जा रही है कि शव करीब दो से तीन दिन पुराना है और जंगली जानवरों ने उसे बुरी तरह नोच डाला।

एक पैर में मिली पाजेब

 महिला के एक पैर में पाजेब मिली, जबकि दूसरे पैर की पाजेब गायब थी। मृतका की जूती भी मौके पर मिली है, लेकिन ऐसा कोई कागज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। वहीं शव की हालत देखकर पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो सकेगा। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!