Haryana के इन 3 जिलों में आज रहेगा Roadways बसों का चक्का जाम, सुबह-सुबह पढ़ लें ये जरुरी खबर, नहीं तो...

Edited By Manisha rana, Updated: 19 Jun, 2025 07:35 AM

roadways buses will remain blocked in these 3 districts of haryana

फतेहाबाद रोडवेज परिचालक से मारपीट के मामले का भी समाधान नहीं हुआ। इसके चलते अब रोडवेज कर्मचारियों ने हड़ताल को आगे बढ़ा दिया है।

हरियाणा डेस्क : फतेहाबाद रोडवेज परिचालक से मारपीट के मामले का भी समाधान नहीं हुआ। इसके चलते अब रोडवेज कर्मचारियों ने हड़ताल को आगे बढ़ा दिया है। रोडवेज सांझा कमेटी के द्वारा बीते दिन बुधवार को फतेहाबाद बस स्टैंड पर पहुंचकर रोडवेज कर्मचारियों से मीटिंग की गई और उसके बाद ऐलान किया गया कि आज फतेहाबाद, सिरसा और हिसार रोडवेज की बसें नहीं चलेगी और हड़ताल रहेगी। अगर फिर भी परिचालक से मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती तो शुक्रवार-शनिवार पूरे हरियाणा में रोडवेज की बसों का चक्का जाम रहेगा।

रोडवेज कर्मचारी नेता जगदीप लाठर और राजू बिश्नोई ने बताया कि परिचालक से मारपीट को लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो रही है। जिसके चलते फतेहाबाद रोडवेज डिपो के कर्मचारी हड़ताल पर हैं और बुधवार को भी पूरे प्रदेश में रोडवेज कर्मचारियों द्वारा जिला स्तर पर 2 घंटे का प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक रोडवेज कर्मचारियों का संघर्ष जारी रहेगा। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!