कैथल में बाल-बाल बचे 55 यात्री...सड़क से फिसलकर खड्डे में उतरी रोडवेज बस, चंडीगढ़ जा रही थी Bus

Edited By Manisha rana, Updated: 10 Aug, 2025 09:47 AM

roadways bus slipped off the road and fell into a ditch in kaithal

कलायत के गांव बात्ता के नजदीक चंडीगढ़-हिसार राष्ट्रीय मार्ग पर शनिवार को अचानक हरियाणा रोडवेज फतेहाबाद डिपो की बस सड़क से फिसलकर खाई में उतर गई।

कलायत : कलायत के गांव बात्ता के नजदीक चंडीगढ़-हिसार राष्ट्रीय मार्ग पर शनिवार को अचानक हरियाणा रोडवेज फतेहाबाद डिपो की बस सड़क से फिसलकर खड्डे में उतर गई। बस में करीब 50 से 55 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि सभी यात्री सुरक्षित रहे और किसी को कोई गंभीर चोट नहीं लगी।

चालक रवि कुमार ने बताया कि बस फतेहाबाद से चंडीगढ़ जा रही थी। जैसे ही बस गांव बात्ता के पास पहुंची तो सड़क पर चल रहे एक ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। उन्होंने स्थिति को भांपते हुए बस को नियंत्रित करने की कोशिश की। बारिश के कारण सड़क फिसलन भरी थी जिससे बस खाई की ओर फिसल गई लेकिन पलटी नहीं। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और थोड़ी देर बाद उन्हें दूसरी बस की सहायता से गंतव्य के लिए रवाना किया गया। चालक द्वारा घटना की सूचना हैल्पलाइन नंबर पर तुरंत दी गई, लेकिन काफी समय तक खुद चालक खाई में उतरी बस के लिए परिचालक की सहायता से रास्ता बनाने में लगा रहा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!