रेवाड़ी के युवा ने बनाया नया कीर्तिमान, माइनस 52°C में अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी की फतेह

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 26 Dec, 2024 03:51 PM

rewari youth made new record conquered the highest peak antarctica

रेवाड़ी के पर्वतारोही नरेंद्र सिंह यादव ने अंटार्कटिका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी विन्सन मैसिफ को 25 दिसंबर को सुबह 1 बजकर 42 मिनट पर फतह कर तिरंगा लहराया।

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : रेवाड़ी के पर्वतारोही नरेंद्र सिंह यादव ने अंटार्कटिका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी विन्सन मैसिफ को 25 दिसंबर को सुबह 1 बजकर 42 मिनट पर फतह कर तिरंगा लहराया। 

नरेंद्र ने बताया कि इस समय पर्वत का तापमान लगभग -52°C चल रहा था। इस अभियान में बेस कैम्प से 6 दिन का समय लगा है। अभियान में पूरे विश्व से पर्वतारोही शामिल हुए थे। वो कोसली कस्बे के नेहरुगढ़ गांव के रहने वाले हैं। इस अभियान में नरेंद्र यादव भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। इस अभियान को स्पार्क मिंडा ने स्पॉन्सर किया था। 

PunjabKesari

पिता हैं सेना में

सेना के जवान कृष्णचंद के बेटे नरेंद्र का सपना सभी सात महाद्वीपों को फतेह कर विश्व रिकॉर्ड बुक में अपनी छाप छोड़ने का था, जो इस छोटी को फतेह करके पूरा हुआ। नरेंद्र ने सातों महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़कर कई विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। उन्होंने 2012 में बेसिक्स ऑफ माउंटेनियरिंग, 2013 में एडवांस, 2015 में MOE (मेथड्स ऑफ इंस्ट्रक्शन) और 2022 में सर्च एंड रेस्क्यू समेत सभी प्रमुख पर्वतारोहण की पढ़ाई पूरी की है।

PunjabKesari

6 दिन में कर चुके माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई

नरेंद्र ने 2016 और 2022 में 6 दिनों में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की। उन्होंने माउंट किलिमंजारो को चार बार, माउंट एल्ब्रस को दो बार और माउंट कोसियसको सहित ऑस्ट्रेलिया की 10 सबसे ऊंची चोटियों को तीन बार फतेह किया है। इसके अलावा, उन्होंने दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी एकांकागुआ और उत्तरी अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी डेनाली पर भी फतह की है। 

12 वर्ष की उम्र में शुरु की यात्रा

नरेंद्र की पर्वतारोहण यात्रा 12 साल की आयु में उनके स्कूल के दिनों में शुरू हुई, जब उन्होंने जम्मू और कश्मीर की पहाड़ियों पर चढ़ना शुरू किया। उन्होंने 2008 में नियमित रूप से पर्वतारोहण की प्रैक्टिस शुरू की।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!