Edited By Harman, Updated: 29 Aug, 2026 04:00 PM

हरियाणा के रेवाड़ी से एक सनसनीखेज वारदात की खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां शराब पार्टी के दौरान दो दोस्त भिड़ गए। वहीं झगड़े ने उतना उग्र रुप धारण कर लिया कि गुस्से में आकर दोस्त ने अपने साथी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया।
रेवाड़ी : हरियाणा के रेवाड़ी से एक सनसनीखेज वारदात की खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां शराब पार्टी के दौरान दो दोस्त भिड़ गए। वहीं झगड़े ने उतना उग्र रुप धारण कर लिया कि गुस्से में आकर दोस्त ने अपने साथी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान नेपाल निवासी 25 वर्षीय गोविंदा के रुप में हुई है।आरोपी की पहचान विक्रम के रूप में हुई। दोनों रेवाड़ी के शक्तिनगर के किराए के मकान में रह रहे थे। दोनों दोस्त एक होटल पर खाना बनाने का काम करते थे। गोविंदा शुक्रवार देर शाम विक्रम के घर पर शराब पार्टी करने पहुंचा था। आरोप है कि इसी दौरान गोविंद ने विक्रम की पत्नी के साथ गलत हरकत की। इसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर गोविंद ने विक्रम पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।
वहीं खून से लथपथ जमीन पर गिर गया। आनन -फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने आरोपी को भी हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस वारदात की गहनता से छानबीन कर रही है।