रेवाड़ी HAU कॉलेज विवाद: परीक्षा का बहिष्कार, गर्ल्स हॉस्टल में पुलिस के घुसने से छात्रों में आक्रोश

Edited By Manisha rana, Updated: 18 Jun, 2025 12:13 PM

rewari hau college dispute boycott exams

रेवाड़ी जिले के बावल स्थित हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के कॉलेज में सोमवार को परीक्षा का बहिष्कार कर रहे छात्रों और छात्राओं का धरना उस समय तनावपूर्ण हो गया, जब पुलिस ने गर्ल्स हॉस्टल में प्रवेश किया।

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : रेवाड़ी जिले के बावल स्थित हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के कॉलेज में सोमवार को परीक्षा का बहिष्कार कर रहे छात्रों और छात्राओं का धरना उस समय तनावपूर्ण हो गया, जब पुलिस ने गर्ल्स हॉस्टल में प्रवेश किया। छात्रों ने आरोप लगाया कि परीक्षा के लिए जबरन दबाव बनाने के उद्देश्य से पुलिस ने महिला छात्रावास में घुसपैठ की, जिससे छात्राएं भयभीत हो गईं और उन्होंने अपने कमरों को अंदर से बंद कर लिया। छात्रों द्वारा जारी एक वीडियो में मेल पुलिसकर्मियों को गर्ल्स हॉस्टल की खिड़कियों से झांकते हुए देखा जा सकता है, जिसने आंदोलन को और उग्र कर दिया है। इस मामले में कॉलेज प्रशासन और पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े हो गए हैं।

कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. नरेश कौशिक ने पुलिस कार्रवाई का बचाव करते हुए कहा कि कुछ छात्राएं परीक्षा देना चाहती थीं लेकिन दूसरी छात्राओं ने उन्हें हॉस्टल में बंधक बना लिया था। उन्हें छुड़वाने के लिए ही पुलिस को बुलाया गया था और टीम में महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थीं। उधर कॉलेज के बीएससी छठे व चौथे वर्ष की परीक्षाएं जारी हैं, लेकिन छात्र-छात्राएं हिसार HAU यूनिवर्सिटी में चल रहे आंदोलन के समर्थन में बहिष्कार कर रहे हैं। सोमवार को दोनों शिफ्टों में 300 छात्रों को परीक्षा देनी थी, लेकिन केवल 14 छात्र ही परीक्षा में शामिल हुए – सुबह की शिफ्ट में 6 और शाम की शिफ्ट में 8।

कॉलेज परिसर में स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने धारा 163 लागू कर दी है, लेकिन छात्र अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। प्रदर्शनकारी छात्रों का नेतृत्व कर रहे लक्ष्य पूनिया ने स्पष्ट किया, "जब तक हिसार यूनिवर्सिटी की मांगें नहीं मानी जातीं, आंदोलन जारी रहेगा। हम चाहते हैं कि विश्वविद्यालय का कुलपति बदला जाए, क्योंकि छात्र अब बदलाव चाहते हैं।"

छात्रों की प्रमुख मांगें:

फीस वृद्धि के अनुपात में छात्रवृत्ति भी बढ़ाई जाए।
जिन गांवों ने विश्वविद्यालय के लिए जमीन दान की है, वहां के छात्रों को पूर्व की भांति सीटें दी जाएं।
छात्रों पर लाठीचार्ज करने वाले अधिकारियों को सिर्फ सस्पेंड नहीं, बल्कि टर्मिनेट किया जाए।
HAU के कुलपति को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!