रेवाड़ी में करप्शन पर ACB का कड़ा प्रहार ; घूसखोर जेई रंगे हाथों दबोचा, 6 महीने में होना था रिटायर

Edited By Krishan Rana, Updated: 26 Feb, 2026 07:17 PM

acb cracks down on corruption in rewari bribe taking je caught red handed due

भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो (एंटी करप्शन ब्यूरो) ने रेवाड़ी जिले में

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो (एंटी करप्शन ब्यूरो) ने रेवाड़ी जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए धारुहेड़ा नगर पालिका में तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) हरीश को 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जेई हरीश के रिटायरमेंट में महज पांच से छह महीने शेष थे। ऐसे में सेवानिवृत्ति से पहले यह कार्रवाई उनके लिए बड़ा झटका साबित हुई है। 

बताया गया है कि ठेकेदार राजबीर ने सतर्कता ब्यूरो को शिकायत दी थी कि धारुहेड़ा नगर पालिका में कराए गए विकास कार्यों की भुगतान राशि (पेमेंट) जारी कराने के बदले जेई हरीश उनसे एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत की पुष्टि के बाद विजिलेंस टीम ने पूरी योजना के तहत जाल बिछाया। गुरुवार को ठेकेदार राजबीर तयशुदा रकम में से 90 हजार रुपये लेकर जेई को देने पहुंचा। जैसे ही जेई ने रिश्वत की राशि स्वीकार की, पहले से मौके पर तैनात एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। टीम ने आरोपी जेई को मौके पर ही हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच अभी जारी है।

 इस कार्रवाई से एक बार फिर यह स्पष्ट हुआ है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ हरियाणा सरकार और सतर्कता विभाग जीरो टॉलरेंस नीति पर सख्ती से अमल कर रहा है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले भी भ्रष्टाचार के आरोपों में रेवाड़ी नगर परिषद के एक जेई और अकाउंटेंट को निलंबित किया गया था। विवाद बढ़ने पर संबंधित ईओ का तबादला भी कर दिया गया था। विजिलेंस विभाग का कहना है कि भ्रष्टाचार में संलिप्त किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!