रेवाड़ी : कुंए से आ रही थी बदबू, मौके पर पुलिस को बुलाया... अंदर से जो निकला देख उड़े होश

Edited By Harman, Updated: 13 Aug, 2026 06:48 PM

rewari dead body of youth found in well

बावल क्षेत्र के गांव साबन में ऑन रोड स्थित एक पुराने कुएं से बुधवार रात एक व्यक्ति का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना के बाद ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। कई घंटों की मशक्कत के बाद दमकल विभाग की टीम ने शव को कुएं से बाहर...

रेवाड़ी ( महेंद्र भारती) : बावल क्षेत्र के गांव साबन में ऑन रोड स्थित एक पुराने कुएं से बुधवार रात एक व्यक्ति का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना के बाद ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। कई घंटों की मशक्कत के बाद दमकल विभाग की टीम ने शव को कुएं से बाहर निकाला। 

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, कुछ बच्चे पुराने कुएं के पास खेल रहे थे। इसी दौरान उन्हें कुएं से दुर्गंध आती महसूस हुई। बच्चों ने इसकी जानकारी गांव के बड़े-बुजुर्गों को दी। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कुएं में झांककर देखा, लेकिन अंधेरा होने के कारण अंदर कुछ स्पष्ट दिखाई नहीं दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत डायल-112 पर सूचना दी। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम ने बावल थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रात में दमकल विभाग की दो गाड़ियां शव को बाहर निकालने के प्रयास में जुटी रहीं। सुबह दमकल विभाग की तीन और गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। 

पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला। मृतक की पहचान जसवीर उर्फ काला (करीब 36 वर्ष), निवासी गांव साबन के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार जसवीर शराब का आदी था। बताया जा रहा है कि उसके परिवार में करीब दो वर्ष का एक बच्चा है, जबकि उसकी माता का पहले ही निधन हो चुका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक कुएं में कैसे गिरा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!