छात्र की संदिग्ध मौत को लेकर खुलासा, मौत से पहले स्कूल में हुई थी बड़ी घटना...बदले कपड़े और जूतों ने बढ़ाया हत्या का शक

Edited By Isha, Updated: 25 Aug, 2026 12:52 PM

revelation in the suspicious death of a 10th class student

हरियाणा के सोनीपत से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां सबौली स्थित सरकारी स्कूल का 10वीं कक्षा का छात्र विशाल संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया। छात्र का शव स्कूल से कुछ ही दूरी पर

सोनीपत:  हरियाणा के सोनीपत से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां सबौली स्थित सरकारी स्कूल का 10वीं कक्षा का छात्र विशाल संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया। छात्र का शव स्कूल से कुछ ही दूरी पर स्थित एक पार्क में बने झूले से लटका हुआ मिला थी। परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जताई है और स्कूल शिक्षिका की भूमिका सहित पुलिस जांच पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।  

कॉपी चोरी का विवाद और शिक्षिका की पिटाई
घटना 18 अगस्त की है, जब लंच ब्रेक के दौरान क्लास में एक छात्र की कॉपी चोरी होने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप लगा कि विशाल और उसके एक साथी ने कॉपी चुराई है। जब कॉपी विशाल के बैग से मिली तो कहासुनी बढ़ गई। शिकायत के बाद क्लास टीचर ने विशाल को थप्पड़ मारे और उसे अपने परिजनों को बुलाकर लाने की हिदायत देते हुए स्कूल से भेज दिया। इसके बाद विशाल घर लौटने के बजाय लापता हो गया।  

18 अगस्त को लापता होने के बाद 20 अगस्त को पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई और 22 अगस्त को विशाल का शव झूले पर लटका मिला। परिजनों के मुताबिक, जिस स्थिति में शव मिला, उससे हत्या का अंदेशा गहराता है।विशाल स्कूल ड्रेस की पैंट पहनकर निकला था, लेकिन शव मिलने के वक्त उसके शरीर पर लोअर (ट्रैक पैंट) था।  छात्र के पैरों में जूते थे, लेकिन उनमें फीते  गायब थे।  

परिजनों का दावा है कि झूले पर जिस जगह शव लटका हुआ था, वहां मृतक के पैर जमीन को छू रहे थे।  पुलिस और शिक्षा विभाग की कार्रवाईसीसीटीवी फुटेज में विशाल स्कूल से निकलने के बाद अकबरपुर बारोटा की ओर अकेला जाता दिखा है, लेकिन वह 4 दिनों तक कहां और किसके पास रहा, यह पुलिस के लिए बड़ा सवाल बना हुआ है। पुलिस ने शिक्षिका और छात्र के सहपाठियों से पूछताछ की है। वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी ने भी मामले की जांच रिपोर्ट मांगी है और कहा है कि 4 दिनों के घटनाक्रम का सच सामने आना जरूरी है। 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!