'YOUTUBE' पर वीडियो देख बनाई थी चोरी की योजना, पर नहीं हो सके कामयाब

Edited By Isha, Updated: 26 Feb, 2020 01:00 PM

revealed pnb robbery case of unsuccessful attempt planned video on youtube

तोशाम के कैनरा बैंक में लाखों रुपए की लूट की वारदात को यू-ट्यूब पर देखकर लुटरों ने रतेरा के पी.एन.बी. में लूट की नाकाम कोशिश की। इस बात का खुलासा लुटेरों ने पुलिस पूछताछ में किया.....

भिवानी (वजीर) : तोशाम के कैनरा बैंक में लाखों रुपए की लूट की वारदात को यू-ट्यूब पर देखकर लुटरों ने रतेरा के पी.एन.बी. में लूट की नाकाम कोशिश की। इस बात का खुलासा लुटेरों ने पुलिस पूछताछ में किया। मंगलवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से अदालती कार्रवाई के बाद दोनों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपितों के कब्जे से बैग, वारदात के दौरान प्रयोग की गई बाइक व हैल्मेट को बरामद कर लिया। पुलिस ने बैंक उप-प्रबंधक सुमित की शिकायत पर लाडवा निवासी अजय व सुभाष के खिलाफ मामला दर्ज कर कर लिया। पी.एन.बी. रतेरा में लूट की नाकाम कोशिश को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों ने पुलिस के समक्ष बताया कि जिस बाइक पर सवार होकर वे बैंक लूटने आए थे वह बाइक वे अपने चाचा से मांगकर लाए थे। पुलिस इस बारे में आरोपियों के चाचा से भी पूछताछ कर सकती है। वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपित चचेरे भाई हैं। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!