Haryana : झज्जर में सनसनीखेज वारदात... रिटायर्ड सैनिक ने खुद को लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली, मचा हड़कंप

Edited By Harman, Updated: 12 Aug, 2026 11:07 AM

retired soldier takes horrific step in jhajjar

हरियााणा के झज्जर के चमनपुरा गांव से दिल को झकझोर कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक रिटायर्ड सैनिक ने खुद को गोली मारकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली। वहीं इस घटना से हड़कंप मच गया।

झज्जर (दिनेश मेहरा) : झज्जर जिले के गांव चमनपुरा में बुधवार सुबह एक पूर्व सैनिक द्वारा कथित रूप से अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारने का मामला सामने आया है। इस घटना में 72 वर्षीय ब्रह्म प्रकाश की मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजन गहरे सदमे में हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार,ब्रह्म प्रकाश सुबह अपने घर के बाहर गंदे नाले के पास कुर्सी पर बैठे हुए थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने पहले एक फायर किया और उसके बाद अपनी कनपटी पर लाइसेंसी रिवॉल्वर रखकर गोली चला दी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मृतक के बेटे सुरेंद्र ने बताया कि उनके पिता पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। उन्होंने यह भी बताया कि घटना से कुछ देर पहले ब्रह्म प्रकाश ने अपनी बहन से फोन पर बातचीत की थी। बातचीत के कुछ समय बाद उन्होंने यह कदम उठा लिया। परिजनों के अनुसार,ब्रह्म प्रकाश ने भारतीय नौसेना में सेवाएं दी थीं। इसके बाद उन्होंने हरियाणा भवन में भी ड्यूटी की और वहीं से सेवानिवृत्त हुए थे। गांव में उनकी पहचान एक पूर्व सैनिक के रूप में थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। आत्महत्या के कारणों, फोन कॉल से जुड़े तथ्यों और घटनास्थल से मिले अन्य साक्ष्यों की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का स्पष्ट रूप से खुलासा हो सकेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!