सेवानिवृत्त IAS राजीव अरोड़ा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने गुणवत्ता आश्वासन प्राधिकरण के अध्यक्ष

Edited By Isha, Updated: 20 Jul, 2023 07:30 AM

retired ias rajeev arora became the chairman of quality assurance authority

हरियाणा में सभी सिविल और इंजीनियरिंग कार्यों की क्वालिटी में सुधार तथा भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने क्वालिटी एश्योरेंस अथारिटी का गठन कर दिया है। सरकार ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी

चंडीगढ़: हरियाणा में सभी सिविल और इंजीनियरिंग कार्यों की क्वालिटी में सुधार तथा भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने क्वालिटी एश्योरेंस अथारिटी का गठन कर दिया है। सरकार ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी करके सेवानिवृत्त आईएएस राजीव अरोड़ा को इसका पहला चेयरमैन नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति तीन साल के लिए मान्य होगी।

दरअसल, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हालही में राज्य में क्वालिटी एश्योरेंस अथारिटी का गठन करने की घोषणा की थी। चेयरपर्सन के अलावा इस अथारिटी में दो सदस्य भी हो सकते हैं, लेकिन अभी उनकी घोषणा नहीं हुई है। इस अथारिटी के चेयरपर्सन के नाते रिटायर्ड आइएएस अधिकारी राजीव अरोड़ा की सरकार में वापसी हो गई है। उनकी धर्मपत्नी रिटायर्ड आइएएस ज्योति अरोड़ा हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं।

क्वालिटी एश्योरेंस अथारिटी सभी सिविल वर्क की निगरानी और गुणवत्ता पर नजर रखेगी। हरियाणा के गांवों तथा शहरों में होने वाले विकास कार्यो की गुणवत्ता पर काफी समय से सवाल उठते रहे हैं। कई जगहों पर घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल करने की शिकायतें भी आती रही हैं। ऐसे में अब सरकार ने क्वालिटी एश्योरेंस अथारिटी बनाकर अधिकारियों की जवाबदेही तय कर दी है।

इस प्राधिकरण में राजीव अरोड़ा की नियुक्ति के आदेश वित्त सचिव अनुराग रस्तोगी ने जारी किए। अधिकारियों की एक टीम नियम तय कर रही है। प्राधिकरण के पास यह अधिकार रहेगा कि वह ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र में कहीं पर भी चल रहे विकास कार्यों में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की जांच करे। अगर कहीं कोई खामी पाई जाती है तो प्राधिकरण के अधिकारी काम भी रुकवा सकते हैं। इसके गठन का एकमात्र उद्देश्य विकास कार्यों में पारदर्शिता लाना तथा बेहतर निर्माण सामग्री का इस्तेमाल कराना सुनिश्चित कराना है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!