बड़ी लापरवाही: एंबुलेेंस में ऑक्सीजन की कमी के चलते मासूम ने तोड़ा दम, परिवार में पसरा मातम

Edited By Manisha rana, Updated: 15 Jun, 2022 04:42 PM

respiratory problem child died

जींद जिले के नागरिक अस्पताल से बड़ी लापरवाही सामने आई है जहां कृष्णा कॉलोनी निवासी सुनील अपने बेटे महेश को सांस की दिक्कत के चलते उपचार के लिए अस्पताल...

जींद : जींद जिले के नागरिक अस्पताल से बड़ी लापरवाही सामने आई है जहां कृष्णा कॉलोनी निवासी सुनील अपने बेटे महेश को सांस की दिक्कत के चलते उपचार के लिए अस्पताल लेकर आया था। डॉक्टरों ने महेश की हालत को देखते हुए उसे पीजीआईएमएस रोहकर रेफर कर दिया था। जबकि एंबुलेेंस में ऑक्सीजन की कमी के चलते मासूम ने दम दिया। 

सुनील ने आरोप लगाया कि रास्ते में ऑक्सीजन खत्म हो गई। इसी दौरान उसके एक साल के बच्चे की मौत हो गई। सुनील ने कहा कि एंबुलेंस में मरीज के साथ ईएमटी का होना जरूरी होता है, लेकिन ड्राइवर अकेले ही एंबुलेंस को लेकर रोहतक के लिए चल पड़ा। डॉक्टर जय कुमार मान ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। वह इस बारे में पता करेंगे की ईएमटी साथ क्यों नहीं गया। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!