हथनी कुंड बैराज से 50 हजार क्यूसिक पानी छोड़ने की सूचना, DC ने बताई इस खबर की सच्चाई

Edited By Isha, Updated: 14 Jul, 2023 12:31 PM

release of 50 thousand cusecs of water from hathni kund barrage

मॉनसून के मौसम में हर साल यमुना अपने प्रचंड रूप में होती है। नदीं के आस-पास रहने वालों को खतरा हो जाता है। हथिनीकुंड बैराज दिल्ली की ओर आने वाले यमुना के पानी को रोकता है। इस आफत के दौर में कुछ लोग सोशल मीडिया के जरिए झूठी खबरें फैलाते है। ऐसा ही एक...

कुरुक्षेत्र*(विनोद): मॉनसून के मौसम में हर साल यमुना अपने प्रचंड रूप में होती है। नदीं के आस-पास रहने वालों को खतरा हो जाता है। हथिनीकुंड बैराज दिल्ली की ओर आने वाले यमुना के पानी को रोकता है। इस आफत के दौर में कुछ लोग सोशल मीडिया के जरिए झूठी खबरें फैलाते है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है कुरुक्षेत्र से सामने आया है। 

 इस संबंध में उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर कुछ असामाजिक तत्वों ने 50 हजार क्यूसिक पानी हथनी कुंड बैराज से छोडऩे की सूचना को वायरल किया है, जबकि यह झूठी सूचना है। इस प्रकार की झूठी अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।
    
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर एक झूठा संदेश जिसमें, 50 हजार क्यूसिक पानी जो कि हथनी कुंड बैराज से छोड़ा गया है, अभी काला आंब के पास पानी पहुंचा है। इसके आज रात या कल सुबह तक कुरुक्षेत्र पहुंचने की संभावना है। यह पानी सेक्टरों सहित पूरे शहर में एंट्री करेगा। इस प्रकार की कोई भी जानकारी या सूचना प्रशासन की तरफ से जारी नहीं की गई है। इस प्रकार के व्यक्ति जो अफवाह फैलाते है, उनसे बचना चाहिए और इस प्रकार के संदेश को बिना पुष्टि के आगे फारवर्ड नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब कुरुक्षेत्र जिला में पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है, किसी को घबराने की जरुरत नहीं है। प्रशासनिक अमला निरंतर स्थित पर नजर रखे हुए है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!