महिला के साथ बनाना चाहता था अवैध संबंध, मना करने पर लगाई घर में आग (VIDEO)

Edited By Isha, Updated: 20 Jun, 2019 05:46 PM

कैथल के गांव शिल्लाखेड़ा निवासी एक विवाहित महिला के एक तरफा प्यार में पीछे पड़े गांव कुलतारण निवासी व्यक्ति ने महिला के मकान में आग लगा दी। गत अर्धरात्रि को लगी इस आग में लाखों

कैथल(सुखविंद्र सैनी): कैथल के गांव शिल्लाखेड़ा निवासी एक विवाहित महिला के एक तरफा प्यार में पीछे पड़े गांव कुलतारण निवासी व्यक्ति ने महिला के मकान में आग लगा दी। गत अर्धरात्रि को लगी इस आग में लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। महिला ने बताया कि आरोपी ने आग लगाने से पहले मकान से 35 हजार रुपए एवं जेवरात भी चुरा लिए वहीं बाद में आरोपी की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

महिला ने पुलिस को बताया कि गांव कुलतारण निवासी एक शादीशुदा व्यक्ति उसे 2 साल से परेशान कर रहा था। आरोपी उससे शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था, जब उसने इंकार कर दिया तो आरोपी रात्रि को उसके घर में आग लगा दी। आरोपी ने आग लगाने से पहले ही फोन पर धमकी भी दी थी। कई लोगों ने आरोपी को आग लगाने के बाद भागते हुए देखा भी है।

PunjabKesari

महिला का कहना है कि इस आग में उसका 5 से 6 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है,  वहीं आरोपी की वीरवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि मृतक खेत में स्प्रे कर रहा था, जहां दवाई चढऩे से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी पर छेड़छाड़, चोरी एवं आग लगाने की धारा के तहत मामला दर्ज किया है, वहीं मृतक के परिजनों के बयान पर धारा 174 की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!