Edited By Harman, Updated: 13 Jun, 2026 05:42 PM

बड़खल विधानसभा क्षेत्र के कई पार्षदों ने विधायक धनेश अदलखा के सामने अधिकारियों पर जनप्रतिनिधियों की अनदेखी करने और उनकी समस्याओं को नहीं सुनने के आरोप लगाए। बैठक के दौरान एक पार्षद भावुक होकर रो पड़े, जिसके बाद विधायक धनेश अदलखा नाराज हो गए।
फरीदाबाद ( अनिल राठी) : बड़खल विधानसभा क्षेत्र के कई पार्षदों ने विधायक धनेश अदलखा के सामने अधिकारियों पर जनप्रतिनिधियों की अनदेखी करने और उनकी समस्याओं को नहीं सुनने के आरोप लगाए। बैठक के दौरान एक पार्षद भावुक होकर रो पड़े, जिसके बाद विधायक धनेश अदलखा नाराज हो गए।
विधायक ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधियों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना जाए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पार्षदों की शिकायतों का समय पर समाधान किया जाए और विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस दौरान पार्षदों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और लंबित कार्यों को लेकर अपनी नाराजगी भी जाहिर की। विधायक ने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिए।