टिकट मिलते ही रतन लाल कटारिया ने कांग्रेस को बनाया निशाना

Edited By kamal, Updated: 07 Apr, 2019 05:54 PM

rattan lal kataria targets congress as soon as ticket gets

अंबाला लोकसभा सीट पर मौजूदा सांसद रतन लाल कटारिया पर पार्टी में एक बार फिर से दांव खेला है। लोकसभा चुनावों...

अंबाला (अमन कपूर): अंबाला लोकसभा सीट पर मौजूदा सांसद रतन लाल कटारिया पर पार्टी में एक बार फिर से दांव खेला है। लोकसभा चुनावों में एक बार फिर से उन्हें चुनावी मैदान में उतारा है। इसी कड़ी में यमुनानगर पहुंचे रतन लाल कटारिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के पार्लियामेंट्री बोर्ड का आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमित शाह और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने जिन्होंने मेरे अंदर फिर से विश्वास प्रकट किया है।

PunjabKesari, BJP, lok sabha, election, Congress

वहीं उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि यह झूठ का ढकोसला है इसमें कुछ नहीं है। कांग्रेस पार्टी पिछले 50 साल से 70 साल से इस प्रकार के झूठे वादे कर रही है। कभी गरीबी दूर कभी कोई नारा लेकिन वास्तव में उन्होंने गरीबों की सुध नहीं ली।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!