रेप पीड़िता नाबालिग छात्रा ने की आत्महत्या, केस के दबाव के चलते मानसिक तौर पर थी परेशान

Edited By Manisha rana, Updated: 06 Mar, 2021 01:30 PM

rape victim s minor girl commits suicide mentally disturbed

करनाल नीलोखेड़ी में एक नाबालिग किशोरी ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बता दें कि 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ 2 साल पहले रेप हुआ था। जिस के बाद करनाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे...

करनाल (विकास मैहला) : करनाल नीलोखेड़ी में एक नाबालिग किशोरी ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बता दें कि 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ 2 साल पहले रेप हुआ था। जिस के बाद करनाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी थी। जबकि एक आरोपी को हिरासत में भी ले लिया था व अन्य आरोपी फरार चल रहे थे। जिस वजह से परिजन परेशान रहते थे।

वही परिजनों का कहना है कि पुलिस ने सही से कार्यवाही नहीं की ओर लड़की का परिवार करनाल छोड़ कर नीलोखेड़ी में रहने लगे गया था, लेकिन छात्रा रेप को लेकर मानसिक तौर पर परेशान रहती थी। जिस वजह से कल छात्रा ने अपने घर पर ही फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। जिस के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!