नौकरी का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Edited By Manisha rana, Updated: 18 Jan, 2021 03:22 PM

rape of a woman by molesting a job police registered a case and registered

थानेसर निवासी एक 35 वर्षीय विवाहिता के साथ ढांड बसस्टैंड के निकट एक होटल में कई बार दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। महिला ने मामले की शिकायत कुरुक्षेत्र पुलिस को दी थी। कुरुक्षेत्र पुलिस ने महिला के बयान पर एफ. आई आर, दर्ज करके कै थल एस.पी....

कैथल : थानेसर निवासी एक 35 वर्षीय विवाहिता के साथ ढांड बसस्टैंड के निकट एक होटल में कई बार दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। महिला ने मामले की शिकायत कुरुक्षेत्र पुलिस को दी थी। कुरुक्षेत्र पुलिस ने महिला के बयान पर एफ. आई आर, दर्ज करके कै थल एस.पी. लोकेंद्र सिंह को भेजी थी। एस.पी.ने शिकायत पर ढांड एस.एच.ओ. मुकेश कुमार को एफ.आई. आर. दर्ज कर जांच शुरू करने के आदेश दिए हैं। एस.एच ओ. ढांड मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर वाल्मीकि बस्ती ढांड निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ धारा 376, 506 व 67 आई.टी. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत में महिला ने बताया कि आरोपी ने उसे नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया था और नौकरी के सिलसिले में आरोपी ने उसे कई बार ढांड बुलाया। यहां आरोपी उसे एक होटल में ले गया, जहां आरोपी ने उसके साथ एक कमरे में ले जाकर रेप किया और उसकी अश्लील वीडियो एवं फोटो अपने मोबाइल में उतार ली। इसके बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल करते हुए 1 नवम्बर 2020 से 5 जनवरी 2021 उसे ढांड के होटल में बुलाता और उसके साथ रेप करता था। आरोपी की हरकतों से तंग आकर विवाहिता ने मामले की जानकारी परिजनों को दी तो परिजन महिला को लेकर कुरुक्षेत्र पुलिस के पास गए और शिकायत दर्ज करवाई । एस.एच. ओ. मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही महिला के अदालत में बयान करवाकर आगामी जांच शुरू की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!