Edited By Krishan Rana, Updated: 20 May, 2026 06:25 PM

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि सद्भाव यात्रा अब पूरी तरह कांग्रेस पार्टी के झंडे के नीचे और राहुल गांधी
जींद : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि सद्भाव यात्रा अब पूरी तरह कांग्रेस पार्टी के झंडे के नीचे और राहुल गांधी के आह्वान पर चल रही है। उन्होंने कहा, “पहले यह यात्रा निजी थी या पार्टी की, यह बहस अब खत्म हो चुकी है। मैं खुद बादली में शामिल हुआ हूं। हम सब लोग इस यात्रा को पूरा समर्थन दे रहे हैं और इसे और मजबूत करेंगे।
राव नरेंद्र सिंह ने राहुल गांधी के बयान का हवाला देते हुए कहा, “राहुल गांधी ने ठीक कहा है कि आज देश बड़े आर्थिक संकट की ओर जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने जनता से विदेश यात्रा न करने की सलाह दी, जो अच्छी बात है, लेकिन यह संकट आया क्यों? इस तरह के बैन लगाना सरकार की नाकामी को दिखाता है। अमेरिका भारत को आदेश देता है कि तेल कहां से खरीदना है।
हम आत्मनिर्भर भारत का दावा करते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री समझौतावादी और सरेंडर करने वाले बन गए हैं।”उन्होंने बीजेपी पर भी तीखा हमला बोलते हुए कहा, “बीजेपी के लोग पेट्रोल-डीजल पर सिर्फ फोटो खिंचवाने में लगे हैं। फोटो सेशन के बाद वे बड़ी-बड़ी गाड़ियों में बैठ जाते हैं। आर्थिक संकट के समय देश के साथ खड़ा होना चाहिए। VIP कल्चर खत्म होना चाहिए।”
आज जींद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई और पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री व कांग्रेस नेता बीरेन्द्र सिंह भी शामिल हुए।राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के मुद्दों पर लगातार संघर्ष करेगी और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करती रहेगी।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)