हरियाणा में मौसम को लेकर बड़ा Update, बारिश और तेज हवाओं से गिरेगा तापमान; जानिए अगले चार दिनों का हाल

Edited By Harman, Updated: 27 Oct, 2026 04:35 PM

rain alert in haryana for the next four days

। मौसम विभाग ने 28 और 29 अक्टूबर को हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, 30 और 31 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में ठंड का असर बढ़ने लगा है। मौसम में आए बदलाव के चलते प्रदेश में न्यूनतम तापमान पहली बार 13 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। हिसार के बालसमंद में न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे कम रहा। 

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले दो दिनों के दौरान हुई हल्की बारिश और ओलावृष्टि के कारण तापमान में गिरावट आई है। प्रदेश के औसत न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। इससे सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के पूर्वानुमान के मुताबिक, आगामी दिनों में ठंड का प्रभाव और बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने 28 और 29 अक्टूबर को हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, 30 और 31 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। 

मौसम में इस बदलाव के कारण दिन और रात के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू), हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, इस समय दो मौसमी प्रणालियां सक्रिय हो रही हैं, जिनका प्रभाव प्रदेश के मौसम पर पड़ सकता है। बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान‘अर्नब'आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से हरियाणा में हवाओं की दिशा प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा, 29 अक्टूबर से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार हैं। डॉ. खीचड़ के मुताबिक, यदि पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात से जुड़ी नमी वाली हवाएं एक साथ प्रभाव डालती हैं, तो प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!