Edited By Manisha rana, Updated: 24 Jul, 2023 09:11 AM

हरियाणा में आज 16 जिलों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ों में हो रही बारिश से यमुना के जलस्तर बढ़ने की भी संभावना है।
चंडीगढ़ : हरियाणा में आज 16 जिलों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ों में हो रही बारिश से यमुना के जलस्तर बढ़ने की भी संभावना है। इससे यमुनानगर, करनाल और पानीपत में बाढ़ से भूमि कटाव का खतरा बना हुआ है। चिंता की बात करनाल और अंबाला के लिए है, जो अभी भी बाढ़ से प्रभावित हैं।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट
हरियाणा में जिन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, उनमें पंचकूला, करनाल, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत शामिल हैं।

कुरुक्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने रद्द की छुट्टियां
बता दें कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अब बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। स्वास्थ्य विभाग ने कुरुक्षेत्र में कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी हैं। हरियाणा में बाढ़ से अब तक 5.14 लाख एकड़ में खड़ी फसलों को नुकसान हुआ है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)