Edited By Yakeen Kumar, Updated: 11 May, 2025 08:54 PM

प्रदेश में रविवार दोपहर बाद मौसम ने करवट ली। हरियाणा के सिरसा, जींद, कैथल, भिवानी और फतेहाबाद में बारिश के साथ तेज हवाएं चली। कई जगह पर तेज आंधी में पेड़ टूट गए। वहीं पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र और झज्जर में तेज हवाएं चल रहीं हैं।
डेस्क टीम : प्रदेश में रविवार दोपहर बाद मौसम ने करवट ली। हरियाणा के सिरसा, जींद, कैथल, भिवानी और फतेहाबाद में बारिश के साथ तेज हवाएं चली। कई जगह पर तेज आंधी में पेड़ टूट गए। वहीं पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र और झज्जर में तेज हवाएं चल रहीं हैं।
मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी करते किया है। जिसमें हरियाणा के 7 जिलों भिवानी, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, यमुनानगर, पंचकूला और अंबाला में 25 से 50 फीसदी बारिश की संभावना बताई है। इसके अलावा सोनीपत, पानीपत, जींद, कैथल, करनाल, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, गुरुग्राम, रेवाड़ी, कुरुक्षेत्र, चरखी दादरी, झज्जर, रोहतक और फतेहाबाद में 25 फीसदी की संभावना है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)