ढाबे पर छापा मार 5 किलोग्राम चूरा पोस्त के साथ एक आराेपी पकड़ा

Edited By vinod kumar, Updated: 16 May, 2020 05:36 PM

raiding the dhaba holding an accused with 5 kg of sawdust

लॉकडाउन में भी मादक पदार्थों की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। अवैध शराब के साथ चूरापोस्त की तस्करी धड़ल्ले से हो रही है। शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पंजाबी ढाबा से पुलिस ने छापेमारी कर 5 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद किया।

कुरुक्षेत्र (रणदीप): लॉकडाउन में भी मादक पदार्थों की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। अवैध शराब के साथ चूरा पोस्त की तस्करी धड़ल्ले से हो रही है। शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पंजाबी ढाबा से पुलिस ने छापेमारी कर 5 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद किया। 

पुलिस ने चूरा पोस्त के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि ढाबा मालिक मौके से फरार हो गया। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली कि उमरी स्थित पंजाबी ढाबा पर चूरापोस्त की तस्करी होगी। सूचना के आधार पर पुलिस की नारकोटिक्स सैल और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अगुवाई में पुलिस टीम ने पंजाबी ढाबा पर दस्तक दी।

पुलिस ने मौके से डिब्बे के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी के दौरान डिब्बे से पांच किलोग्राम चूरा पोस्त मिला। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर चूरापोस्त के डिब्बे को सील कर दिया। इस बारे जानकारी देते हुए ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं नायब तहसीलदार जयवीर रंगा ने बताया कि सूचना के आधार पर उमरी स्थित पंजाबी ढाबे पर छापेमारी की गई थी।

छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति चूरा पोस्त के साथ मिला। चूरापोस्त के साथ पकड़े गए ढाबा कर्मी ने बताया कि ढाबा मालिक ने उसे यह बॉक्स रखने के लिए दिया था, थोड़ी-थोड़ी मात्रा में इसे बेचना था। जबकि पुलिस आने से पहले ढाबा मालिक मौके से फरार हो गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!