Haryana Top 10: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज दूसरे फेज में पानीपत में करेगी प्रवेश, पढ़ें हरियाणा की बड़ी खबरें

Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 05 Jan, 2023 07:17 AM

rahul gandhi s bharat jodo yatra will enter panipat in the second phase today

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज दूसरे फेज में पानीपत के सनौली में प्रवेश करेगी।

डेस्क: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज दूसरे फेज में पानीपत के सनौली में प्रवेश करेगी। इस दौरान रात में ही सनौली में ठहराव होगा। उसके बाद 6 जनवरी को सुबह 6 बजे सनौली-पानीपत रोड से पदयात्रा शुरू होगी। इस दौरान तीन हजार सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। 

हिसार में महिलाओं में थाली बजाकर किया प्रदर्शन, महिला कोच को न्याय दिलाने की मांग की 

जूनियर महिला से छेड़छाड़ के मामले में पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर शहर की महिलाओं समेत अन्य लोगों ने आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता दलबीर किरमारा के नेतृत्व में थाली बजाकर रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए बयान को लेकर कड़ा विरोध किया गया और महिलाओं से माफी मांगने की मांग की गई।   

पांच बच्चों के साथ जिंदगी बिताने को मजबूर है विधवा औरत, मदद के लिए सरकार से लगाई गुहार 

बाढ़डा उपमंडल के गांव काकड़ौली हट्टी निवासी विधवा पूनम अपने पांच बच्चों के साथ एक छोटे से मकान में जीवन-यापन करने पर मजबूर है। बढ़ती महंगाई की वजह वह भूखे पेट रहने को मजबूर हैं। वहीं महिला ने सरकार से मदद की आर्थिक गुहार लगाई है, ताकि वह अपने बच्चों का पालन-पोषण कर सके।   

सरपंच को Right to Recall की धमकी देकर बढ़ी पंचायत मंत्री की मुश्किलें, सरपंचों ने की माफी की मांग 

टोहाना के गांव नाढोड़ी में पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली द्वारा नवनिर्वाचित सरपंच को राइट टू रिकॉल के जरिए बदलने की चेतावनी देना महंगा पड़ गया है। उनके इस बयान से खिलाफ भूना के बीडीपीओ ब्लॉक में बड़ी संख्या में सरपंचों और ग्रामीणों ने एकत्रित होकर बबली के खिलाफ प्रदर्शन किया।  

ई-टेंडरिंग के खिलाफ सरपंचों ने किया प्रदर्शन, मांगों को जल्द पूरा करने की दी चेतावनी 

शहर में ग्राम पंचायतों में 2 लाख से ऊपर के कार्यों को ई-टेंडरिंग के खिलाफ सरपंच एसोसिएशन ने बीडीपीओ ब्लॉक में आज दूसरे दिन भी सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को सरकार को 15 दिन में पूरा करने का अल्टीमेटम दिया है। 

राहुल के आगमन से पहले पानीपत में धारा 144 लागू, यात्रा के आसपास का एरिया घोषित हुआ रेड जोन 

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के हरियाणा आगमन पर पानीपत में सुरक्षा के तमाम इंतजाम कर लिए गए हैं। 5-7 जनवरी के बीच पानीपत में धारा 144 के तहत आदेश लागू किए गए हैं। इन आदेशों के अनुसार यात्रा से एक किलोमीटर के दायरे में ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी रहेगी। आदेश की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

खेल मंत्री संदीप सिंह को बर्खास्त नहीं किया गया तो दिखाएंगे आईना: नवीन जयहिंद 

आप के पूर्व अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि संदीप सिंह को बर्खास्त नहीं किया गया तो वह समाज के लोगों के साथ मिलकर आईना दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि पंचायत खापों के सहयोग से पीड़ित महिला को न्याय दिलवाने के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। आने वाले 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन इसकी शुरुआत की जाएगी।  

घी व्यापारी से 9 लाख की हुई धोखाधड़ी, मामले की जांच में जुटी पुलिस 

 शहर में एक घी व्यापारी से 9 लाख रुपए की धोखाधड़ी और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  

राहुल की तरह पानीपत के साहिब सिंह को भी नहीं लगती ठंड, कड़ाके की सर्दी में भी नहीं पहनते स्वेटर

उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की सर्दी में भी हाफ टी-शर्ट में यात्रा कर रहे राहुल गांधी काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। एक और जहां भाजपा नेता राहुल से यह पूछ रहे हैं कि वे आखिर कौन सी दवाई खाते हैं कि उन्हें सर्दी नहीं लगती तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इस अवतार को सन्यासी से जोड़कर पेश कर रहे हैं। 

हरियाणा BJP प्रभारी के पैतृक मकान पर हमला, बिप्लब देब बोले - इसके पीछे वाम दलों का है हाथ 

त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और हरियाणा भाजपा के प्रभारी बिप्लब कुमार देब के पैतृक घर पर मंगलवार शाम हमला कर आग लगाने के मामले में वामपंथियों का हाथ होने की बात कही जा रही है। बिप्लव देब ने इस हमले के पीछे वाम दलों का हाथ होने की बात कही है। 

टोहाना: भाखड़ा नहर में गिरी गाय को बचाने के लिए जान पर खेल गए गौ रक्षक

इस समय कंपा देने वाली ठंड में लोग जहां घरों में दुबकने को मजबूर है वहीं गौ रक्षा दल की टीम ने भाखड़ा नहर में गिरी गाय को अपनी जान पर खेलकर बचाया है। उसके बाद समाज के गणमान्य लोगों ने गौ रक्षा दल की टीम के इस काम की सराहना की है। 
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)     

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!