इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के कार्यक्रम में वाशिंगटन पहुंचे राहुल गांधी, भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत

Edited By Saurabh Pal, Updated: 15 Sep, 2024 10:17 PM

rahul gandhi interacts with indians in america

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के एक कार्यक्रम में वाशिंगटन डी.सी. में भारत से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के पहुंचने पर यहां के अप्रवासी भारतीयों ने जोरदार स्वागत किया। अप्रवासी भारतीयों ने राहुल गांधी के साथ काफी समय व्यतीत किया...

वाशिंगटन (नरेंद्र जोशी): इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के एक कार्यक्रम में वाशिंगटन डी.सी. में भारत से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के पहुंचने पर यहां के अप्रवासी भारतीयों ने जोरदार स्वागत किया। अप्रवासी भारतीयों ने राहुल गांधी के साथ काफी समय व्यतीत किया तथा विभिन्न विषयों पर चर्चा की। अमरीका में राहुल गांधी ने अप्रवासी भारतीयों को सबको साथ लेकर चलने का इस मौके पर संदेश दिया।

PunjabKesari

राहुल गांधी ने कहा कि जब लोग भारत से बाहर आते हैं तो वो अपने सपनों को सकार करने आते हैं। भारतीय विदेश में इस उम्मीद से आते हैं कि वे अपने देश का नाम रोशन करेंगे। राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने देखा है कि विदेश में भारतीय मूल के लोग इस जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहे हैं। राहुल गांधी ने भारतीयों को संबोधित करने के अलावा जॉर्ज वाशिंगटन यूनिवर्सिटी में विद्यार्थी से मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने यहां प्रेस क्लब में अंतरराष्ट्रीय पत्रकारों के सवालों के जवाब भी दिए। वाशिंगटन डी.सी. में राहुल गांधी का स्वागत करने वालों में विशेषकर विकास चौधरी, ऋतु जोशी, गौरव त्यागी, शान मौद्गिल, निक सेठ इत्यादि भारतीय रहे। इस अवसर राहुल गांधी के साथ सैम पित्रोदा, अध्यक्ष आई.ओ.सी..(अंतरराष्ट्रीय), मोहिन्दर सिंह, अध्यक्ष आईओसी अमरीका ओ.ओ.सी. सदस्य  जॉनसन मायलिल, अध्यक्ष वाशिंगटन डी.सी. आई.ओ.सी., गुरबचन सिंह, महासचिव आई.ओ.सी. मदन मोहन, विधायक येलारेड्डी तेलंगाना, पद्मजा भी मौजूद रहे। 

  (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!