Edited By Manisha rana, Updated: 09 Apr, 2026 10:55 AM

राज्य सभा सांसद कर्मवीर बौद्ध ने बताया कि एस सी डिपार्टमेंट द्वारा आयोजित नेशनल मीटिंग ऑफ डी सी सी चेयर प्रशंस नॉर्दन स्टेट्स की महत्वपूर्ण बैठक अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र गौतम एम एल ए के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
चंडीगढ़ (धरणी) : राज्य सभा सांसद कर्मवीर बौद्ध ने बताया कि एस सी डिपार्टमेंट द्वारा आयोजित नेशनल मीटिंग ऑफ डी सी सी चेयर प्रशंस नॉर्दन स्टेट्स की महत्वपूर्ण बैठक अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र गौतम एम एल ए के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
इस बैठक में 14 राज्यों के अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्षों एवं जिला अध्यक्षों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।इस महत्वपूर्ण बैठक में राहुल गांधी की गरिमामयी उपस्थिति ने हम सभी कार्यकर्ताओं का उत्साह कई गुना बढ़ा दिया। उनके मार्गदर्शन में सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने पर सार्थक एवं विस्तृत चर्चा हुई।यह बैठक अनुसूचित जाति विभाग की एक मजबूत पहल है, जो देशभर में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सभी साथियों का जोश, समर्पण और एकजुटता वास्तव में प्रेरणादायक रही।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)