ठुमके लगवाओ वोट पाओ अभियान, वोट के लिए नेता ने करवाया अश्लील डांस

Edited By Shivam, Updated: 11 Oct, 2019 09:32 AM

put up a vote get campaign the leader made porn dance for the vote

हरियाणा में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां जोरों पर हैं। इस चुनावी माहौल के बीच नेता वोटर्स को अलग-अलग तरीके से लुभा रहे हैं, कोई घर-घर घूम रहा है, कोई यात्रा करवा रहा है, तो कोई वादे कर वोटर्स को लुभा रहा है।

गुरुग्राम(मोहित कुमार): हरियाणा में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां जोरों पर हैं। इस चुनावी माहौल के बीच नेता वोटर्स को अलग-अलग तरीके से लुभा रहे हैं, कोई घर-घर घूम रहा है, कोई यात्रा करवा रहा है, तो कोई वादे कर वोटर्स को लुभा रहा है। मगर गुरुग्राम में इस माहौल से हटकर एक अलग ही माहौल तैयार होने लगा है। इस माहौल को कहते हैं ठुमका लगाओ और वोट पाओ। 

PunjabKesari, haryana

गुरूग्राम के पातली गांव में गुरुग्राम बादशाहपुर से कांग्रेस प्रत्याशी कमल वीर यादव कि जनसभा का प्रोग्राम था। जहां पर भीड़ को जुटाए रखने के लिए अश्लील डांस मतदाताओं के सामने करवाया गया। हालांकि इस डांस की कोई कंप्लेंट पुलिस को नहीं दी गई, मगर कैमरे में कैद हुई तस्वीरें कहीं ना कहीं वोट मांगने की आड़ में अपना उल्लू सीधा करने जैसी बातें दर्शा रहा है। जिसमें वोट लेकर विधायक तो बना जा सकता है, मगर इस तरह के डांस देखने वाले बच्चे देश का भविष्य मुश्किल ही बन पाएंगे

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!