जींद : अलग-अलग मामलों में गांजा, अफीम और चरस बरामद, तीन गिरफ्तार

Edited By PTI News Agency, Updated: 06 Aug, 2022 10:57 PM

pti haryana story

जींद, छह अगस्त (भाषा) हरियाणा के जींद जिले में अलग-अलग स्थानों पर पुलिस ने नशे के तीन कथित तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से सात किलोग्राम गांजा, लगभग डेढ़ किलोग्राम अफीम और एक किलोग्राम से अधिक चरस बरामद किया है । पुलिस ने शनिवार को यह...

जींद, छह अगस्त (भाषा) हरियाणा के जींद जिले में अलग-अलग स्थानों पर पुलिस ने नशे के तीन कथित तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से सात किलोग्राम गांजा, लगभग डेढ़ किलोग्राम अफीम और एक किलोग्राम से अधिक चरस बरामद किया है । पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि जिले के नरवाना क्षेत्र के गढी, घसों कला और धनौरी गांव से तीन लोगों को अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया गया है, और उनके पास से क्रमश: सात किलोग्राम गांजा, एक किलोग्राम 406 ग्राम अफीम तथा एक किलोग्राम 50 ग्राम चरस बरामद किया है ।

उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान सुरेश, हर्ष वेनीवाल और दिनेश उर्फ काला के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि ये तीनों जींद जिले के रहने वाले हैं ।

उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!