हरियाणा में युवक की चाकू से गोदकर हत्या

Edited By PTI News Agency, Updated: 26 Feb, 2021 10:29 PM

pti haryana story

भिवानी, 26 फरवरी (भाषा) हरियाणा में चरखी दादरी के बाढड़ा कस्बे में शुक्रवार की दोपहर एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई।

भिवानी, 26 फरवरी (भाषा) हरियाणा में चरखी दादरी के बाढड़ा कस्बे में शुक्रवार की दोपहर एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई।

पुलिस ने बताया कि बाढड़ा के गांव हंसावास खुर्द निवासी मुकेश उर्फ धोलिया (35) और संदीप बाढड़ा के सतनाली रोड पर शराब ठेके के समीप स्थित एक दुकान के बाहर शराब पी रहे थे कि इसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

पुलिस के अनुसार इसके बाद संदीप ने दुकान से चाकू उठाकर मुकेश पर वार कर दिया। हमले में घायल मुकेश को बाढड़ा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से चिकित्सकों ने उसे दादरी के सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया जहां चिकित्सकों ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस उप अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर आरोपी युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!