केएमपी एक्सप्रेस वे पर सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत

Edited By PTI News Agency, Updated: 02 Nov, 2020 10:54 PM

pti haryana story

सोनीपत, दो नवंबर (भाषा) कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस वे पर सोमवार को गांव पाई के पास सड़क दुर्घटना में तीन महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो गयी और 10 लोग घायल हो गए। यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक गाड़ी को ट्रक ने टक्कर मार दी।

पुलिस के मुताबिक चार परिवारों के 16 सदस्य रविवार की शाम उत्तरप्रदेश के उकसिया गांव से बाबा मोहन राम के खोली धाम राजस्थान में गये थे। सभी सोमवार को केएमपी के रास्ते अपने गांव जा रहे थे।
उन्होंने बताया कि गाड़ी से लौट रहे सभी श्रद्धालु जब कुंडली पलवल मानेसर एक्सप्रेस वे पर पाई गांव के पास पहुंचे तो ट्रक ने गाड़ी को टक्कर मार दी।
पुलिस के मुताबिक तीन महिलाओं सहित पांच लोगों की मौके पर मौत हुई है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया ।
गंभीर रूप से घायलों को ख़रखौदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक भेज दिया गया।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!