प्लॉट नहीं बेचा तो महिला को दी गोली मारने की धमकी, जबरन चार दिवारी गिराई, केस दर्ज

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 29 Oct, 2025 08:20 PM

property dealer and two another booked for threaten woman

एक प्रॉपर्टी डीलर द्वार विधवा महिला के प्लॉट पर जबरन कब्जा करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी करीब 10 साल से उस पर प्लॉट को बेचने का दबाव बना रहा है। मना करने पर आरोपी उसे गोली मारने की धमकी दे रहा है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): एक प्रॉपर्टी डीलर द्वार विधवा महिला के प्लॉट पर जबरन कब्जा करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी करीब 10 साल से उस पर प्लॉट को बेचने का दबाव बना रहा है। मना करने पर आरोपी उसे गोली मारने की धमकी दे रहा है। जब महिला ने प्लॉट को बेचने से इंकार कर दिया तो आरोपी ने एक षड़यंत्र के तहत उसके प्लाॅट की चार दिवारी तोड़ दी और उसके प्लॉट पर कब्जा कर लिया। महिला ने इसकी शिकायत भोंडसी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने भारतीय न्यास संहिता की धारा 3(5), 324(5), 329(3), 351(3) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें। 

 

पुलिस के मुताबिक, श्रीराम एनक्लेव निवासी विमला देवी ने शिकायत में बताया कि उन्होंने करीब 100 गज का एक प्लॉट साल 2012 में फरीदाबाद निवासी जयबीर से प्रॉपर्टी डीलर रविंद्र उर्फ रवि खटाना के माध्यम से खरीदा था। इसमें से एक हिस्सा प्लॉट उन्होंने साल 2015-2016 में बेच दिया और शेष प्लॉट पर चार दिवारी कराकर अपने कब्जे में ले लिया। 

 

उन्होंने आरोप लगाया कि जो प्लॉट उनका शेष रह गया है उसे रविंद्र उर्फ रवि खटाना जबरन उससे खरीदना चाहता है जिसके लिए वह लगातार उन पर दबाव बना रहा है। प्लॉट न देने पर उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। उन्होंने बताया कि 4 अक्टूबर की रात को रविंद्र उर्फ रवि खटाना के बेटे विपिन खटाना और विक्रम खटाना ने भोंडसी के नया गांव स्थित यश क्लीनिक के डॉक्टर विनो के साथ मिलकर उनके प्लॉट की चार दिवारी तोड़ दी और उस पर लगा गेट भी गिरा दिया। इससे उनका काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि रविंद्र उनके इस प्लॉट को डॉक्टर विनोद को बेचना चाहता है। इसे हथियाने के लिए वह कई साल से उन्हें धमकी दे रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि रविंद्र ने उन्हें धमकी दी है कि अगर वह प्लॉट पर आए तो उन्हें गोली मार दूंगा और इस प्लॉट को डॉक्टर विनोद को बेचूंगा। उन्होंने आरोप लगाया कि डॉक्टर विनोद भी उन्हें धमकी देता है। इस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।

 

पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!