दीवार बनाने के लिए नींव खोदते समय दूसरे प्लॉट की दीवार गिरने से मजदूर की मौत

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 08 Dec, 2025 09:50 PM

one labour dead due to wall collapsed during construction

खेड़कीदौला थाना के अंतर्गत कांकरौला गांव में रविवार की सुबह करीब 11.30 बजे दीवार बनाने के लिए नींव खोदते समय पड़ोस के प्लॉट की छह फीट ऊंची दीवार गिर गई। दीवार के नीचे दबने से वहां काम कर रहा एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की एक घंटे बाद...

गुड़गांव, (ब्यूरो): खेड़कीदौला थाना के अंतर्गत कांकरौला गांव में रविवार की सुबह करीब 11.30 बजे दीवार बनाने के लिए नींव खोदते समय पड़ोस के प्लॉट की छह फीट ऊंची दीवार गिर गई। दीवार के नीचे दबने से वहां काम कर रहा एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की एक घंटे बाद अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें। 

 

सूचना मिलने पर खेड़कीदौला थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में पहुंचाया। मृतक की पहचान सीतापुर (उत्तर प्रदेश) के इटारी गांव निवासी अजीत (21) के रूप में हुई है। वह पिछले काफी समय ये गुरुग्राम के गढ़ी गांव में किराये पर रहकर दिहाड़ी-मजूदरी का काम करता था। पिछले दो-तीन दिन पहले ही अजीत कांकरौला गांव में घर निर्माण के लिए काम करने गए थे। 

 

रविवार की सुबह प्लाॅट की नींव खोदी जा रही थी। इसी दौरान साथ लगते प्लॉट की करीब छह फीट ऊंची दीवार गिर गई और अजीत दीवार के नीचे दबने से गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी लेबर घायल अजीत को उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए। डॉक्टरों ने अजीत को अस्पताल में भर्ती करके इलाज शुरू किया। करीब एक घंटे बाद अजीत ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 

 

जांच अधिकारी मनोज ने बताया कि सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!