सवारी बैठाने को लेकर निजी बस संचालको में चले जमकर लात घुसे(VIDEO)

Edited By Isha, Updated: 16 Feb, 2020 05:57 PM

सोहना में इस समय निजी बस संचालकों का जमकर आतंक मचा हुआ है ।हालात यह है कि सवारियों को लेकर यह बस संचालक बीच सड़क पर ही मार पिटाई पर उतारू हो जाते हैं। एेसा मामला सामने आया

सोहना (सतीश)- सोहना में इस समय निजी बस संचालकों ने जमकर आतंक मचाया हुआ है । यह है कि सवारियों को लेकर यह बस संचालक बीच सड़क पर ही मार पिटाई पर उतारू हो जाते हैं। एक एेसा ही मामला सामने आया है जहां सड़क के बीचो-बीच बस संचालकों ने खूब हंगामा किया। खास बात ये थी कि ये लड़ाई ठीक थाने के सामने हुई। लेकिन इन पर कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं की गई बताया जा रहा है कि इन बस संचालकों को पूरी तरह से राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है।

बताया जा रहा है कि निजी बस संचालक सवारियों को लेकर आपस में भिड़ गए जिससे सैकड़ों लोग मौके पर इकट्ठे हो गए। गौरतलब है कि सोहना में निजी बस संचालकों का जमकर आतंक है जोकि मारपीट तो करते ही हैं वही बस की सवारियों से अभद्र व्यवहार भी करते हैं ।अभी हाल में मैक्सी कैब व बस संचालकों का काफी विवाद रहा ।इतने विवादों के बाद भी प्रशासन इन निजी बस संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने में पीछे हट रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!