हरियाणा के 13 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

Edited By Nisha Bhardwaj, Updated: 21 Apr, 2018 11:56 AM

primary health center first place

हरियाणा के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में लोगों को उपलब्ध करवाई जा रही सेवाओं की गुणवत्ता को सुधारने के लिए हरियाणा राज्य स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र द्वारा की गई पहल और निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप राज्य की कुछ इकाइयों ने कायाकल्प पुरस्कार और 18...

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): हरियाणा के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में लोगों को उपलब्ध करवाई जा रही सेवाओं की गुणवत्ता को सुधारने के लिए हरियाणा राज्य स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र द्वारा की गई पहल और निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप राज्य की कुछ इकाइयों ने कायाकल्प पुरस्कार और 18 अन्य को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम के अनुसार प्रमाणित किया गया है। 

हरियाणा राज्य स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र की कार्यकारी निदेशक डा. सोनिया त्रिखा ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने नई दिल्ली में पी.जी.आई.एम.ई.आर., आर.एम.एन. अस्पताल में आयोजित राष्ट्रीय गुणवत्ता सम्मेलन में स्वच्छ भारत अभियान के अनुसार कायाकल्प पुरस्कार प्राप्त करने वाले सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि हरियाणा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में रायपुर रानी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कायाकल्प कार्यक्रम के तहत हरियाणा के 13 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, एक उप-जिला अस्पताल (बल्लभगढ़) और पांच जिला अस्पताल पंचकूला, गुरुग्राम, रोहतक, अम्बाला और फरीदाबाद ने प्रशस्ति पुरस्कार प्राप्त किया।  इसके अतिरिक्त, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्वनी कुमार चौबे ने हरियाणा के 18 स्वास्थ्य केंद्रों को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम के अनुसार उत्कृष्टï सेवाओं के लिए पुरस्कृत किया और इनमें से जिला कुुरुक्षेत्र के कृष्णा नगर गामड़ी में स्थापित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यू.पी.एच.सी.) राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के अन्तर्गत गुणवत्ता प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाला भारत का पहला शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बन गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!