भाजपा अश्वमेघ बन चुका है, किसी के भी प्रयास से रूकने वाला नहीं: प्रेमलता (VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 15 Mar, 2019 05:54 PM

भारतीय जनता पार्टी के उकलाना हलके के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की एक बैठक उकलाना में हुई, जिसमें विधायक प्रेमलता ने विशेष रूप से शिरकत की। यहां विधायक प्रेमलता ने केजरीवाल द्वारा कांग्रेस, आप, जेजेपी के साथ आकर भाजपा को सत्ता में आने से रोकने के...

उचाना(पासाराम): भारतीय जनता पार्टी के उकलाना हलके के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की एक बैठक उकलाना में हुई, जिसमें विधायक प्रेमलता ने विशेष रूप से शिरकत की। यहां विधायक प्रेमलता ने केजरीवाल द्वारा कांग्रेस, आप, जेजेपी के साथ आकर भाजपा को सत्ता में आने से रोकने के ट्वीट पर कहा कि भाजपा अब अश्वमेघ बन चुका है और अब किसी के भी प्रयासों से रूकने वाला नहीं है। 

वहीं कुलदीप बिश्रोई के भाजपा के शामिल होने की चर्चाओं पर कहा कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने कहा कि बिश्रोई दल बदलू हैं। वे कभी कांग्रेस पार्टी छोड़ देते हैं और दूसरा दल बना लेते हैं। फिर कांग्रेस में शामिल हो जाते हैं। इसलिए ऐसे व्यक्ति को भाजपा की टिकट देना इतना आसान नहीं है, मुझे नहीं लगता कि कभी ऐसा होगा। 

उन्होंने कार्यकर्ता पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करें और दूसरे दलों के कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल करें, ताकि इस बार लोकसभा चुनावों में प्रदेश की सभी सीटों पर भाजपा विजयी। कांग्रेस के घोटालों के बारे में जनता को जागरूक करें। भाजपा ने योग्यता के आधार पर युवाओं को नौकरियां दी और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने का कार्य किया है। सदस्यता अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ें।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!